Mumbai Customs: हुस्न के जाल में फंसा कर मंगा ली ड्रग्स फिर क्या हुआ...
Mumbai Customs: मुंबई कस्टम विभाग ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 28 करोड़ रुपए मूल्य की कोकेन ड्रग्स Drugs बरामद हुई है। कुल 2 किलो 81 ग्राम कोकेन कस्टम अधिकारियों ने जब्त की है।
ADVERTISEMENT

Mumbai Customs: मुंबई कस्टम विभाग ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 28 करोड़ रुपए मूल्य की कोकेन ड्रग्स बरामद हुई है। कुल 2 किलो 81 ग्राम कोकेन कस्टम अधिकारियों ने जब्त की है।
मुंबई कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने ये कोकेन एक बैग में छिपा रखी थी। जांच में पता चला है कि आरोपी की सोशल मीडिया पर एक महिला से दोस्ती हुई थी। उसी ने उसको ये ड्रग्स लाने के लिए कहा था। इसके बाद महिला ने ये जानकारी कस्टम विभाग को दे दी। कस्टम विभाग ने आरोपी की तलाश ली और तलाशी लेने पर उसके पास से ये ड्रग्स बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।

ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये ड्रग्स वो कहां से लाया था और किस-किस को दी जानी थी? ये भी पता लगाया जा रहा है कि वो कब से इस धंधे में लिप्त था?
Bomb Scare: मॉस्को टू गोवा, फ्लाइट में बम होने की खबर अफवाह निकली! NSG ने 6 घंटे तक की जांचADVERTISEMENT
