तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में ऑनर किलिंग, अनुसूचित जाति के लड़के से बहन ने किया प्यार, भाई ने बहन को दरांती से काट डाला

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Tamil Nadu Crime: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां नाबालिग भाई को बहन के प्रेम संबंधों से ऐतराज़ था। भाई ने बहन को मार डाला। तिरुनेलवेली के थलाईयुथु थाने के राजवल्लीपुरम इलाके में कत्ल की वारदात सामने आई। एक अनुसूचित जाति के लड़के से प्यार करने के कारण नाबालिग लड़के ने बहन की हत्या कर दी।

ये कैसी झूठी शान

हैरानी की बात ये है कि कत्ल की वारदात का खुलासा तब हुआ जब आरोपी लड़के ने पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अफसरों के मुताबिक आरोपी नाबालिग की बड़ी बहन का प्रेम संबंध अनुसूचित जाति के युवक से था। जानकारी के मुताबिक 20 साल की ए. थंगथाई गंगईकोंडान में एसआईपीसीओटी औद्योगिक एस्टेट में एक निजी कंपनी में काम करती थी। उसे एक अनुसूचित जाति के युवक से प्यार हो गया था, जो उसके साथ उसी फैक्ट्री में काम करता था। 

रिश्तेदार ने प्रेमी जोड़े को मूवी थिएटर में देखा

पीड़िता के परिवार को उसके रिश्ते के बारे में तब पता चला जब उनके रिश्तेदार ने हाल ही में इस जोड़े को एक मूवी थिएटर में देखा। इसके चलते घर में झगड़ा हो गया और थांगथाई सोमवार रात को लापता हो गई थी। परिवार ने मंगलवार को थलाईयुथु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने उसी दिन उसे ढूंढ लिया। लड़की ने दावा किया कि वह उस रात अपने दोस्त के घर पर थी।

ADVERTISEMENT

एक रात बॉयफ्रेंड के साथ गुजारी

पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिण क्षेत्र), के.एस. नरेनथिरन नायर ने कहा, "पुलिस ने उसे सरकारी नारी सुरक्षा गृह में भर्ती करने की पेशकश की, लेकिन उसने अपने माता-पिता के साथ लौटने का फैसला किया। दूसरे दिन लड़की जब वह घर पर थी, तो उसके 17 वर्षीय भाई ने उससे झगड़ा किया और बाद में रात करीब 10 बजे उसकी हत्या कर दी।

दरांती से बहन पर कई वार किए

दरअसल 5 दिसंबर को भाई बहन का बॉयफ्रेंड को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान नाबालिग ने दरांती से बहन पर कई वार किए। इस हमले में तांगथाई खून से लथपथ होकर गिर पड़ी और अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। पुलिस अफसरों के मुताबिक लड़की का प्रेमी थाचनल्लूर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत रहता है और तिरुनेलवेली सिटी पुलिस से उसे सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा गया है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...