हर पल अफगानिस्तान को खदेड़ रहा है तालिबान अफगानिस्तान के 12 प्रांतों में अब तालिबान का कब्जा
TALIBAN IS SPEEDILY CAPTURING AFGHANISTAN.
ADVERTISEMENT

अफगानिस्तान में बहुत तेजी से तालिबान आगे बढ़ता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में तालिबान ने बहुत तेज़ी से अफगानिस्तान के कई शहरों पर कब्जा जमा लिया है और अब वह राजधानी काबुल के बहुत करीब है। अफगानिस्तान के बड़े शहरों में शुमार कंधार, गजनी और हेरात पर भी अब तालिबानी लड़ाकों का कब्जा है, जिसने दुनिया में एक बड़ा संदेश पहुंचाया है।
तालिबान को रोक पाना नामुमकिन
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के वापस लौटने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही तालिबान का कब्जा बढ़ता ही जा रही है। अफगानिस्तान के कुल 34 प्रांत में से करीब 12 से अधिक प्रांतों पर अब पूरी तरह से तालिबान का कब्जा है।
ADVERTISEMENT
कंधार, हेरात और गजनी पर भी तालिबानियों का कब्जा
कंधार अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, ऐसे में यहां पर तालिबान का कब्जा होना एक बड़ा खतरा है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात को तालिबानियों ने कंधार पर धावा बोला। देर रात को ही कंधार से सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग शहर छोड़कर भाग गए। कंधार के बाद अफगानिस्तान का तीसरा बड़ा शहर हेरात भी तालिबानी लड़ाकों के कब्जे में आ गया है। हेरात में तालिबानी लड़ाकों ने यहां की ऐतिहासिक मस्जिद पर कब्जा जमाया। गजनी इलाके पर भी तालिबानियों का कब्जा है।
ADVERTISEMENT
बीस साल पुरानी स्थिति में तालिबान
ADVERTISEMENT
इसी के साथ आज एक बार फिर तालिबान बीस साल पुरानी स्थिति में आ गया है, जहां देश के सबसे अहम इलाकों पर सिर्फ उसका ही परचम है।
ADVERTISEMENT