सुसाइड से पहले तान्या उस रात क्यों रोई, क्यों अपनी सहेली से कहा अब बर्दाश्त नहीं होता?

ADVERTISEMENT

क्या है तान्या की खुदकुशी वाली रात का असली सच
क्या है तान्या की खुदकुशी वाली रात का असली सच
social share
google news

Model Suicide Case: सूरत की मॉडल तान्या सिंह ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर सुसाइड किया था। इस सुसाइड केस में उस वक्त ट्विस्ट आया था जब एक क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ उसके की बात निकलकर सामने आई। इसके बाद ही चारो तरफ हंगामा मच गया। साथ ही कयासों का सिलसिला भी शुरू हो गया। हर कोई तान्या और क्रिकेटर के संबंध को लेकर अपनी अपनी समझ और जानकारी के मुताबिक कहानियां कहने और बुनने लगा। मगर तान्या सिंह की एक सहेली भी है, जिसका दावा है कि तान्या उससे हर बात शेयर करती थी। यहां तक कि क्रिकेटर के साथ अपनी दोस्ती और फिर ब्रेक अप के बारे में भी अपनी सहेली को सारी बातें बता रखी थीं। 

तान्या की सहेली ने दिया क्लू

लेकिन उसी सहेली ने जिस एक बात का जिक्र किया, सुसाइड की गुत्थी वहीं कहीं उलझी दिखाई दे रही है। मुमकिन है कि उन्हीं बातों के आस पास ही तान्या की मौत का असली सच भी छुपा हुआ हो। 

तान्या की खुदकुशी के बाद सवालों की तलाश में लगी पुलिस

तान्या घर में पी रही थी बीयर 

तान्या की खुदकुशी के मामले में असल में उसकी सहेली उस वक़्त पिक्चर में आई जब एक पत्रकार ने तान्या की फास्ट फ्रेंड का पता लगाकर उससे बात की। वो लंदन में रहती है और जिस रात तान्या ने खुदकुशी की थी वो तब भी लंदन में ही थी। लेकिन आधी रात के बाद यानी रात के 12 और सवा 12 बजे के दरम्यान तान्या ने अपनी इस सहेली से बात की थी। और उस वक्त तान्या ने अपनी इस सहेली को ये भी बताया था कि वो इस वक्त पी रही है। सहेली के मुताबिक तान्या उस वक़्त घर में थी और बीयर पी रही थी। लेकिन आमतौर पर वो घर पर बीयर नहीं पीती थी। ये बात तान्या की सहेली को जब खटकी तो उसने पूछ ही लिया। सहेली का जवाब यहां काबिले गौर है। तान्या ने कहा कि उस रोज भी मैं अभिषेक के साथ थी और बीयर पी रही थी, लेकिन अभिषेक उसे बीयर पीने से रोक रहा था। और इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई थी। सहेली के मुताबिक तान्या ने उससे कहा, काश, मैं उस रोज बीयर न पीती और सारा नाटक न करती तो शायद वो न जाता। एक बार वो यानी अभिषेक लौट आए तो सारी बातें क्लियर कर लूं। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

सहेली से बात करते समय बीयर पी रही थी तान्या

मैसेज का रिप्लाई नहीं मिला

तान्या की सहेली की बातों पर यकीन किया जाए तो पिछले छह महीने से तान्या और अभिषेक के बीच कोई बात नहीं हुई। और इस बात को लेकर तान्या बहुत तनाव में भी नहीं थी। बस वो एक बार अभिषेक से मिलकर अपनी बात साफ कर लेना चाहती थी और इसी के लिए वो लगातार अभिषेक को मैसेज कर रही थी। लेकिन अभिषेक उसके मैसेज का कोई रिप्लाई ही नहीं कर रहा था। 

सहेली से वीडियो कॉल में बात

तान्या और उसकी सहेली के बीच ये वीडियो कॉल थी। उसकी और सहेली की बात ज्यादा कमरे में न गूंजे इसके लिए तान्या ने ईयर बड भी लगा रखा था। लेकिन तान्या की सहेली ने जो खुलासा किया वो हैरान करता है क्योंकि सहेली के मुताबिक तान्या बात करते करते रो रही थी और कह रही थी कि अब ये बर्दाश्त नहीं होता। इस बात ने तान्या की सहेली को बुरी तरह से चौंका दिया था। तब तान्या ने सहेली से कहा, ऐसी बात है जो मैं तुझे नहीं बता सकती, मगर अब बर्दाश्त नहीं होता है। जब सहेली ने जोर दिया तो तान्या कहने लगी कि घर वाले उसकी शादी करना चाहते हैं। तान्या ने कहा था, यार फेमिली प्रेशर है और मैं अब तंग आ चुकी हूं। अब ये सब सहा नहीं जाता, इतना कहकर तान्या फिर रोने लगी थी। तब तान्या की सहेली ने उसे समझाया कि अगर फैमिली की कोई प्रॉब्लम है तो उन्हें बोल दो कि वो शादी नहीं करना चाहती। मगर तान्या रोती रही। 

ADVERTISEMENT

अभिषेक के साथ रिश्ते को बहुत मिस कर रही थी तान्या

तान्या ने दो बार काटी कॉल

तान्या की सहेली के मुताबिक उस रात बातचीत के दौरान तान्या ने दो बार फोन भी काटा था। क्योंकि उसका कोई लोकल दोस्त उससे बात करना चाहता था। 

ADVERTISEMENT

अभिषेक की बात करती रही

सहेली ने ही बताया कि तान्या ने जब दोबारा बात की तो अभिषेक के बारे में ही बात करती रही। वो बात बार एक ही बात को लेकर अटकी थी, उसने वीडियो कॉल में बीयर का अपना गिलास दिखाते हुए कहा कि देख मैं पी रही हूं, उस दिन भी पीकर मैंने अगर नाटक नहीं किया होता तो शायद वो नहीं जाता। तान्या ने हाथ जोड़कर कहा था कि मैं प्रे करती हूं कि वो किसी तरह लौट आए। तब तान्या की सहेली ने उसे सजेस्ट किया कि अभिषेक से मिलकर वो सारी बातें क्लियर कर ले, सिम्पल।तब उसने यही बात दोहराई। 

अभिषेक से पहली मुलाकात

तान्या की सहेली के मुताबिक अभिषेक और तान्या की मुलाकात एक रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान हुई थी जो सूरत के लाल भाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला गया था। तान्या की सहेली ने बताया कि जब वो पिछले साल जनवरी में इंडिया गई थी तब तान्या ने उसे बताया था कि मैंने रिश्ता खत्म कर दिया। और एक साल तक रिश्ता चला, लेकिन उसके बाद वो दोनों फिर कभी मिले या नहीं इसके बारे में उसे कुछ नहीं पता और तान्या ने भी उसे बताया नहीं। तान्या की सहेली का ऐसा मानना है कि अगर वो दोनों मिले होते तो तान्या कभी न कभी बातों में उसे बताती जरूर, लेकिन उसने कभी अभिषेक के साथ मुलाकात का कोई जिक्र नहीं किया। जब भी अभिषेक का जिक्र हुआ तो यही कि उस रोज तान्या अगर अभिषेक के सामने बीयर पीकर कोई झगड़ा न करती तो ये रिलेशनशिप चलती रह सकती थी। वो यही कहती थी कि काश मैंने वो गलती न की होती तो सब ठीक रहता। 

पुलिस को मिला एक क्लू

अब तान्या और उसकी सहेली के बीच की बातचीत का खुलासा होने के बाद पुलिस को कहीं न कहीं क्लू तो मिल ही गया है कि उस रात का सच जानने के लिए अब उसे किन किन बातों की पड़ताल करनी है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT