श्रीलंकाई नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश कर मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी चार नौकाओं को जब्त कर लिया गया। श्रीलंका की नौसेना ने यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT

21 Indian Fishermen Arrested
21 Indian Fishermen Arrested : श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश कर मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी चार नौकाओं को जब्त कर लिया गया। श्रीलंका की नौसेना ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मन्नार और कोविलन के पूर्वोत्तर जल क्षेत्र में बुधवार को भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।
नौसेना ने कहा कि 2023 में उन्होंने श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 195 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।
ADVERTISEMENT
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को कथित रूप से पार करने और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को अक्सर गिरफ्तार कर लिया जाता है।
PTI
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
