Sonipat News : ...जब अस्पताल के टॉयलेट से मिला भ्रूण, मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
Sonipat News : सोनीपत में कलयुगी मां-बाप की घिनौनी हरकत सामने आई है। एक कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को सिविल अस्पताल के शौचालय में फेंक दिया।
ADVERTISEMENT

पवन राठी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Sonipat News : सोनीपत में कलयुगी मां-बाप की घिनौनी हरकत सामने आई है। एक कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को सिविल अस्पताल के शौचालय में फेंक दिया। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। भ्रूण मिलने की सूचना मिलने के सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अब सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। सीसीटीवी की मदद से भ्रूण के मां बाप का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया है। सोनीपत पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
ADVERTISEMENT
सूत्रों का कहना है कि एक शख्स ने एक दंपती को ऐसा करते हुए देखा था, लेकिन जब तक वो उनके पास पहुंचता, वो फरार हो गए।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
