सोनीपत : सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
Sonipat: Another farmer dies at Singhu border. सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर बुधवार को प्रदर्शन में शामिल एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। do read crime stories at crimetak website.
ADVERTISEMENT

farmer suicide story : कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर जहां किसानों का आंदोलन लगातार जारी है वहीं इस बीच सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर बुधवार को प्रदर्शन में शामिल एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक किसान का नाम गुरप्रीत सिंह है। गुरप्रीत सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के अमरोह तहसील के रुड़की गांव का रहने वाला था। वह यह बीकेयू सिद्धपुर से जुड़ा था। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि उसकी हत्या हुई या आत्महत्या हुई। कुंडली थाने की पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।
इससे पहले भी एक किसान की हत्या की गई थी। जब से किसान आंदोलन चल रहा है , तब से 600 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में चल रहे आंदोलन में अब तक 600 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। यह दावा खुद संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है।
ADVERTISEMENT