बरेली में गोकशी के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

बरेली में गोकशी के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार
गोकशी के मामले में रविवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया
social share
google news

UP Crime News:  बरेली जिले में पुलिस ने गोकशी के मामले में रविवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में 31 मार्च को हुई गोकशी की घटना को लेकर भोजीपुरा थाना में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

एसपी ने कहा कि इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अग्रवाल ने बताया कि रविवार अपराह्न दानिश (25), गुड्डू (35), शाहिद (40), जहूर अहमद (42), नन्‍हे (34) और अनवार (52) को ग्राम पडरी हलवा मजरे की दनिया नदी के पास से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से जानवर काटने के औजार बरामद किए गए।

ADVERTISEMENT

अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि उनका मुखिया शाहिद है जो ठिरिया निजावत खां थाना कैंट, जिला बरेली का मूल निवासी है और भोजीपुरा थाना अंतर्गत धौरा टांडा कस्बा में छिपकर रह रहा था तथा अपने कार्य को अंजाम दे रहा है। इन सभी के खिलाफ पहले से शस्त्र अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम, गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मामले दर्ज हैं।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜