'26 जनवरी को तिरंगे की जगह फहराएंगे खालिस्तानी झंडा'
सिख फॉर जस्टिस संगठन चलाने वाला गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा 26 जनवरी को तिरंगे की जगह फहराएंगे खालिस्तानी झंडा, Read more crime news in Hindi, साइबर क्राइम, and वायरल वीडियो on CrimeTak.in
ADVERTISEMENT

तनसीम हैदर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
SIKH FOR JUSTICE STORY : सिख फॉर जस्टिस ने धमकी दी है कि 26 जनवरी को तिरंगे की जगह खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है। ये ऐलान गुरपतवंत सिंह पन्नू ने किया है। सिख फॉर जस्टिस संगठन चलाने वाला गुरपतवंत सिंह पन्नू विदेश में बैठकर आए दिन वीडियो के जरिए धमकी देता है। पन्नू को पकड़ने के लिए कई एजेंसियां कोशिश कर रही हैं। भारत में तिरंगे झंडे की जगह खालिस्तानी झंडे को लहराने के लिए पन्नू ने 1 मिलियन डॉलर का बजट बनाने का दावा किया है। इसको लेकर प्रो खालिस्तानी ग्रुप वीडियो कैंपेन सहित सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान चला रहा है।
इसके लिए एसएफजे की तरफ से एक पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर भी है। उस पर लिखा गया है कि 26 जनवरी को पीएम मोदी के तिरंगे को ब्लॉक कर खालिस्तानी झंडा फहराएं।
ADVERTISEMENT
किसानों की मौत को लेकर भी दी थी धमकी
आंदोलन के समय में किसानों की मौत को लेकर भी धमकी दी गई है। इससे पहले पीएम मोदी की सुरक्षा चूक को लेकर सिख फॉर जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट के लगभग 35 वकीलों को भी धमकी दी थी। सिख फॉर जस्टिस की ओर से इंग्लैंड के नंबर से आए ऑटोमेटेड फोन कॉल के जरिए ये धमकी दी गई थी।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
