Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में जुटे लोग, सांसद महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी
Shrikant Tyagi Case: त्यागी की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार दोपहर को त्यागी समाज के लोगों ने नारेबाजी की। उन्होंने गेझा गांव में इकट्ठा होकर सांसद महेश शर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
ADVERTISEMENT

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आवाज उठने लगी है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार दोपहर को त्यागी समाज के लोगों ने नारेबाजी की। उन्होंने गेझा गांव में इकट्ठा होकर सांसद महेश शर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
वहीं ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society) के सामने श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन की चेतावनी के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने सोसायटी की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है। उधर, ये सूचना मिली है कि त्यागी समाज के लोग टैक्टर से मेरठ से नोएडा ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंच सकते हैं।
कुछ दिन पहले श्रीकांत त्यागी के समर्थन में कुछ युवक सोसाइटी में घुस गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। युवकों की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए त्यागी समाज के लोगों ने कहा था कि सभी युवक श्रीकांत के बच्चों को खाना खिलाने के लिए गए थे। ये भी कहा गया था कि गलती श्रीकांत की थी तो उसे सजा दी गई है तो अब श्रीकांत के घर की महिलाओं और बच्चों को टारगेट क्यों किया जा रहा है।
ADVERTISEMENT