अभिनेता Shahrukh Khan मुंबई में अपने घर वापस लौटे, देखें वीडियो
Shahrukh Khan: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अभिनेता शाहरुख खान एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उन्हें हल्की चोट आई थी। वो अब मुंबई में अपने घर लौट आए हैं।
ADVERTISEMENT

Shahrukh Khan: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अभिनेता शाहरुख खान एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उन्हें हल्की चोट आई थी। वो अब मुंबई में अपने घर लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट में उन्हें देखा गया।
दरअसल, मंगलवार को ये खबर आई थी कि अभिनेता शाहरुख खान शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान की अगली फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'जवान' के अलावा शाहरुख के पास 'डैन्की' समेत कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, इन दिनों वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं।
Shahrukh Khan Injured In Shooting: सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद शाहरुख खान नाक पर पट्टी बांधे नजर आए। शाहरुख खान के एक्सीडेंट की खबर फिल्म इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई। हर कोई उनके जल्द ठीक होकर सेट पर लौटने की दुआ कर रहा है।
ADVERTISEMENT
