अंजू भारत लौटी तो सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर पाकिस्तान, सीमा हैदर की कहानी में आया नया ट्विस्ट!
Seema Haider Gulam Haider : सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर 4 साल बाद सऊदी अरब से पाकिस्तान लौटे हैं।
ADVERTISEMENT

Seema Haider Gulam Haider : सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर 4 साल बाद सऊदी अरब से पाकिस्तान लौटे हैं। वो सीमा और बच्चों को वापस पाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ, चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान और वजीर-ए-आजम से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि वो भारत सरकार से इस बारे में बात करें, ताकि भारत से सीमा और बच्चों को पाकिस्तान वापस भेजा जाए। उधर, अंजू भी भारत लौट आई है।
सीमा हैदर नोएडा के रबूपुरा में है। वो यहां सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा के साथ उसके 4 बच्चे भी आए हैं। सीमा के खिलाफ नोएडा पुलिस में केस दर्ज हुआ था। अभी उसकी जांच चल रही है। जब तक जांच में ये साफ नहीं हो जाता कि सीमा अवैध तरीके से भारत में घुसी थी, तब तक उसे वापस नहीं भेजा जा सकता है।
सीमा हैदर 10 मई को अपने चारों बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते होते हुए भारत पहुंची थीं। इसके बाद से ही वो सुर्खियों में है। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या पाकिस्तान सरकार गुलाम हैदर की दलीलों को लेकर औपचारिक तौर पर भारत सरकार से संपर्क साधती हैं और इस दिशा कदम उठाती है या नहीं?
ADVERTISEMENT