सीमा हैदर को लेकर पाकिस्तान हुआ 'चिंतित', कह दी ये बात
Seema & Sachin Case: सीमा हैदर मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पाक सरकार ने भारत से सीमा की सही सलामती को लेकर जानकारी मांगी है।
ADVERTISEMENT

Seema & Sachin Case: पाकिस्तान की सरकार को अब सीमा हैदर की चिंता सताने लगी है। पाकिस्तान की सरकार की ओर से सीमा को काउंसलर एक्सेस (Consular Access) मुहैया कराया जा सकता है। इसके अलावा सीमा के बारे में जानकारी भी मांगी गई है।
उधर, सीमा अभी सचिन के साथ उसके घर में है। अदालत के आदेश का इंतजार है। फिलहाल अदालत ने उसे जमानत दे दी है। उस पर अवैध रूप से भारत में रहने का मामला दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियों ने उससे पूछताछ की, लेकिन शुरुआती तौर पर कहा जा सकता है कि उसके खिलाफ जासूस होने का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। ऐसे में क्या आने वाले वक्त में दोनों कानूनी तौर पर शादी करेंगे? क्या सीमा भारतीय नागरिकता अपनाएगी? ऐसे तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि सीमा और सचिन साल 2019 में ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और फिर सीमा पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ भारत आ गई। उसका पति भारत सरकार से गुहार लगा रहा है कि भारत सरकार उसे पाक भेजे।
ADVERTISEMENT
