इधर जाम लंबा था, उधर जिंदगी छोटी थी; कार से निकल 3 KM दौड़ लगा अस्पताल पहुंचे इस डॉक्टर ने बचाई जान
Ajab Gajab Crime news : बेंगलुरू (Bengaluru) का मामला. एक डॉक्टर को सुबह 10 बजे इमरजेंसी में ऑपरेशन करना था. लेकिन वो लंबे जाम (Traffic Jam) में फंसे. इसलिए 3 किमी दौड़ लगा अस्पताल पहुंच बचाई जान.
ADVERTISEMENT

Bengaluru Dr. Govind Nandakumar News : एक तरफ जाम में फंसे डॉक्टर और दूसरी तरफ अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा मरीज. अगर ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) में फंसते तो सर्जरी में देरी हो सकती थी. क्योंकि जाम काफी लंबा था. और जिंदगी उधर छोटी पड़ रही थी. आखिरकार जाम में फंसे डॉक्टर ने कार से निकलकर दौड लगाकर अस्पताल पहुंचने की ठान ली. और फिर गूगल मैप का सहारा लिया. इस तरह वे रनिंग करते हुए अस्पताल पहुंच गए और समय पर महिला मरीज की सर्जरी कर जान बचा ली.
Viral News : ये मामला बेंगलुरू का है. और वाकया 30 अगस्त का है. डॉ. गोविंदा नंदकुमार ने एक मरीज का समय पर ऑपरेशन करने के लिए 3 किमी दूरी तक दौड़ लगाई. क्योंकि जाम में फंसने की वजह से वो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकते थे. उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि वो गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन हैं. 30 अगस्त को बेंगलुरू के सरजापुर स्थित मणिपाल अस्पताल में एक सर्जरी थी. इमरजेंसी में एक महिला मरीज की पित्ताशय की थैली की सर्जरी करनी थी. इसके लिए समय तय कर दिया गया था. सुबह के 10 बजे तक अस्पताल पहुंच जाना था.
डॉक्टर भी समय पर घर से अपने ड्राइवर के साथ कार से निकले चुके थे. लेकिन जब करीब 3 किलोमीटर का रास्ता बचा था तभी जाम में फंस गए. अब ये जाम खत्म होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा था. उन्होंने गूगल मैप पर चेक किया कि अस्पताल पहुंचने में कितना समय लग सकता है. तब गूगल मैप से पता चला कि कम से कम 45 मिनट तो लगेगा ही. या फिर इससे ज्यादा भी लग सकता है.
ADVERTISEMENT

इसलिए उन्होंने तय किया कि अब जब अस्पताल 3 किमी ही दूर है तो वो रनिंग करेंगे. वैसे भी रोजाना सुबह वो मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग करते ही हैं. इसलिए उन्होंने गूगल मैप लगाया और कार से बाहर निकलकर दौड़ लगानी शुरू की. समय पर वो अस्पताल भी पहुंच गए. इसके बाद सफल सर्जरी भी हो गई.
ADVERTISEMENT
