Salman Khan Case: 'सोल पैच' दाढ़ी बन गई फांस, इस वजह से पकड़े गए आरोपी!
Salman Khan Case: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दो शूटर सागर कुमार पाल और विक्की गुप्ता के बारे में कुछ और खुलासे हुए हैं।
ADVERTISEMENT
![Salman Khan Case: 'सोल पैच' दाढ़ी बन गई फांस, इस वजह से पकड़े गए आरोपी! Salman Khan Case updates](https://akm-img-a-in.tosshub.com/lingo/crimetak/images/story/202404/1713502448943_chirag_lkdfajdlfja_converted_16x9.jpg?size=948:533)
मुंबई से दीपेश त्रिपाठी के साथ दिव्येश सिंह
Salman Khan Case: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दो शूटर सागर कुमार पाल और विक्की गुप्ता के बारे में कुछ और खुलासे हुए हैं। दरअसल, ये केस पुलिस के लिए सुलझा पाना आसान नहीं था, लेकिन डंप डाटा और दाढ़ी की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। आरोपी सागर कुमार पाल की दाढ़ी का स्टाइल थोड़ी अलग था। सागर कुमार पाल के चेहरे पर उसके होठों के ठीक नीचे और ठुड्ढी के थोड़ा ऊपर ये जो दाढ़ी मौजूद है, उसे 'सोल पैच' दाढ़ी कहते हैं।
'सोल पैच' दाढ़ी बना बड़ा क्लू!
बस यही वो क्लू था, जिसके जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। इस दौरान आरोपी सूरत से अहमदाबाद होते हुए कच्छ यानी भुज की तरफ जा रहे थे। जांच में सामने आया है कि भुज के नखत्राणा इलाके के नजदीक पहुंच कर अचानक दोनों ने अपना मोबाइल फोन स्विच्ड ऑफ कर लिया। ऐसे में आरोपी किस दिशा की तरफ भागे हैं, ये बता पाना मुश्किल था। अब पुलिस ने सोल-पैच स्टाइल वाली दाढ़ी के बारे में पूछना शुरू किया। तभी पुलिस को क्लू मिल गया और आखिरकार आरोपी पकड़े गए।
ADVERTISEMENT
हथियार को नदी में फेंका
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फायरिंग को अंजाम देने के बाद हथियार को सूरत की एक नदीं में फेंक दिया था। ये भी पता चला है कि सलमान के घर फायरिंग से एक रात पहले दोनों को हथियार मिले थे। उन्हें ये काम अनमोल बिश्नोई ने सौंपा था।
13 अप्रैल को फायरिंग के लिए हथियार सौंपे गए थे। यह हथियार उन्हें बांद्रा में एक पुल के नीचे एक अज्ञात शख्स ने दिए थे। दोनों को डायरेक्शन अनमोल बिश्नोई ने दिए थे। जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपियों ने सेकंड हैंड बाइक खरीदी थी और फिर फायरिंग की थी। पुलिस की जांच में पता चला की जिस बाइक से शूटर आए थे, वो बाइक उन्होंने रायगढ़ जिले के पेन तहसील के रहने वाला है एक आदमी से खरीदी थी। उसने खुलासा किया है कि उसने ही इस बाइक को कुछ समय पहले उन्हें बेच दिया था।
ADVERTISEMENT
कई बार की थी रेकी
मुंबई पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी लंबे समय से मुंबई और उसके आसपास के शहरों में ही थे। बाइक खरीदने के बाद उन्होंने सलमान के घर के बाहर रेकी भी की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने रेकी एक बार नहीं, बल्कि कई बार की थी। आरोपियों ने रेकी सिर्फ सलमान के घर की ही नहीं, बल्कि बांद्रा से निकलने के लिए हर एक सड़क की भी रेकी की थी। यही वजह है कि आरोपियों ने माउंट मेरी की सड़क चुनी, जहां आसानी से बाइक पार्क की और फिर फरार हो गए।
ADVERTISEMENT
पुलिस की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि आरोपी गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग के बाद जब माउंट मेरी पहुंचे तो उन्होंने बाइक छोड़ एक ऑटो पकड़ा। उससे बांद्रा गए फिर ट्रेन पकड़ी, वहां से सांटाक्रूज स्टेशन उतर गए। वहां से वाकोला फिर ऑटो पकड़ कर गए।
फायरिंग की पूरी टाइम लाइन कब क्या हुआ
सलमान के घर पर फायरिंग सुबह 5 बजे के क़रीब हुई, जिसकी सीसीटीवी सामने आई थी। उसके बाद आरोपी महबूब स्टूडियो वाली सड़क पर गए। ऑटो वाले से हाईवे का रास्ता पूछा लेकिन वो गुमराह करने के लिए था। ऐसा पुलिस को शक है क्योंकि फिर उन्होंने महबूब स्टूडियो सर्कल से गोल घूमकर माउंट मेरी गए। वहां बाइक छोड़ी और फिर बांद्रा स्टेशन के लिए ऑटो पकड़ा। दोनों आरोपियों ने बांद्रा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से सुबह 5 बजकर 8 मिनट की बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ी। ये भी सीसीटीवी से साफ हुआ था। 5 बजकर 13 मिनट पर दोनों सांताक्रूज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर उतरे। सांताक्रुज स्टेशन से वह पूर्व में वकोला की तरफ बाहर निकले और वहां से ऑटो पकड़ी। इस ऑटो वाले का भी बयान लिया गया था।
ADVERTISEMENT