अमेरिका तक जा पहुँचा पुतिन के परमाणु हमले का डर, रूस की धमकी से दहशत में घिरी दुनिया

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अमेरिका में हो रहा डर का सर्वे

RUSSIA-UKRAINE WAR: अमेरिकी सर्वे की बात है तो AP-NORC के मुताबिक तीन-चौथाई अमेरिकियों को ये डर है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ गया है, और ज़्यादातर अमेरिकियों को लगता है कि रूस सिर्फ यूक्रेन पर ही नहीं बल्कि अमेरिका पर भी परमाणु हमला कर सकता है

अब तक सर्वे के जो नतीजे सामने आए हैं वो तो डराने वाले हैं हीं लेकिन दूसरी तरफ रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी कहकर दुनिया को सकते में डाल दिया कि अगर रूस के अस्तित्व पर खतरा मंडराया तो रूस एटमी वार से चूकेगा नहीं।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

एक जैसी है रूस और अमेरिका की परमाणु नीति

RUSSIA-UKRAINE WAR: दरअसल, जून 2020 में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक दस्तावेज पर दस्तखत किए थे। उस दस्तावेज़ के मुताबिक़ रूस अपने खिलाफ परमाणु या महातबाही के हथियारों का इस्तेमाल किए जाने पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का अधिकार सुरक्षित रखता है।

ADVERTISEMENT

दूसरी तरफ अमेरिका की न्यूक्लियर पॉलिसी भी ऐसी है कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा उसकी तरफ से भी बना हुआ है। अमेरिकी नीति के मुताबिक अमेरिका गैरपरमाणु देश के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। मगर किसी परमाणु हथियार वाले देश से युद्ध होने पर अपने और अपने साथी देशों के हितों की रक्षा के लिए अमेरिका परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है

ADVERTISEMENT

अमेरिका में घर कर गया परमाणु हमले का डर

RUSSIA-UKRAINE WAR: यानी रूस और अमेरिका दोनों की परमाणु नीति ऐसी है कि कब कौन परमाणु हथियार चला दे ये आशंका दोनों को बनी रहती है...

और इस वक्त की जहां तक बात है तो इसका खतरा इस वजह से और बढ़ गया है कि पुतिन जहां यूक्रेन को बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं वहीं अमेरिका हथियारों से यूक्रेन की भरपूर मदद कर रहा है।

अमेरिका के नेतृत्व में नाटो देश और ब्रिटेन यूक्रेन को रोजाना 17 विमानों में भर कर हथियार भेज रहे हैं। उनका इस्तेमाल करने के लिए यूक्रेनी सैनिकों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। यूक्रेनी सैन्य कमांडरों को सैटेलाइट इंटेलिजेंस मुहैया करा रहे हैं।

बाइडन के भड़काऊ बयान

RUSSIA-UKRAINE WAR: खबर ये भी है कि कुछ दिन पहले ही अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मार्क मिली यूक्रेन सीमा पर एक गुप्त एयरफील्ड पर पहुंचे थे। ये वही एयरफील्ड है जो यूक्रेन को दिए जा रहे हथियारों का मुख्य ठिकाना बन गया है

रूस को इसकी खबर है और उसने सैन्य मदद लेकर आने वाले विमानों को निशाना बनाने की धमकी दे दी है। ये धमकी यूक्रेन से कहीं ज्यादा अमेरिका को है। ऐसी धमकियों का जवाब जो बाइडन भड़काऊ बयानों से दे रहे हैं जो परमाणु महातबाही की खतरे को बढ़ा रहा है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT