Russia Ukraine News : पूर्वी यूक्रेन में हुई झड़प में 1 सैनिक की मौत, 6 घायल

ADVERTISEMENT

Russia Ukraine News : पूर्वी यूक्रेन में हुई झड़प में 1 सैनिक की मौत, 6 घायल
social share
google news

यूक्रेन में रह रहे रूस समर्थित अलगावादियों ने पिछले 24 घंटे में पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी की। इस दौरान एक यूकेर्नी सैनिक के मारे जाने और 6 सैनिकों के घायल हो गए। सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि अलगाववादियों ने गोलियां चलाईं और रॉकेट दागे। पिछले 24 घंटों में गोलाबारी की 96 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों ने एक कार को निशाना बनाया था। एक गैस पाइप लाइन को भी विस्फोट कर उड़ा दिया था।

कई देशों ने रूस के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

वहीं, यूक्रेन संकट के बीच अब दुनिया के बड़े देशों ने रूस को रोकने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। पिछले 24 घंटों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने रूस पर प्रतिबंध का ऐलान किया। यूक्रेन के दो प्रांत लुहांस्क और डोनेट्स्क पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। इन्हें रूस ने बुधवार सुबह अलग देश के तौर पर मान्यता दी थी।

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलिया ने कहा - 24 घंटे में यूक्रेन पर चौतरफा हमला करेगा रूस

कनाडा ने बुधवार सुबह रूस के बैंकों पर प्रतिबंध लगाए। कनाडा के लोग लुहांस्क और डोनेट्स्क में किसी तरह का वित्तीय लेनदेन नहीं कर पाएंगे। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पुतिन के शीर्ष सलाहकारों पर बैन लगाया। पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि हम पहले ही रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के आठ सदस्यों की यात्रा और उनके वित्तीय लेनदेन पर बैन लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रूस अगले 24 घंटे में यूक्रेन पर चौतरफा हमला कर सकता है।

ADVERTISEMENT

गैस पाइप लाइन को लेकर अमेरिका इसलिए बन रहा है चौधरी, ऐसे टल सकती है रूस-यूक्रेन के बीच जंग

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜