Retired Merchant Navy Official: रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या से मचा हड़कंप
Retired Merchant Navy Official found dead in lucknow: यूपी के लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र में मर्चेंट नेवी में रहे एक अधिकारी की हत्या से हड़कंप मच गया है।
ADVERTISEMENT

Retired Merchant Navy Official found dead in lucknow: यूपी के लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र में मर्चेंट नेवी में रहे एक अधिकारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। 62 साल के नंदलाल तिवारी का शव उनके घर से बरामद हुआ। मृतक की पहचान डायरी और आधार कार्ड से हुई।
पुलिस के मुताबिक, नंदलाल मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले थे। इन दिनों वो लखनऊ के कृष्णानगर में रह रहे थे। पुलिस को मौके से खून से सने दो चाकू , डायरी, पेन कार्ड, आधार कार्ड बरामद हुआ है।
मृतक के सिर पर वार करने के बाद गला रेतकर हत्या की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक के बेटे और बहू में अक्सर विवाद रहता था। पता चला है कि बहू की वजह से बेटा जेल भी गया था, इस वजह से वो अपनी पत्नी को नापंसद करता था, लेकिन उसके पिता के मर्डर से कई सवाल खड़े हो गए हैं। मसलन,
ADVERTISEMENT
इस हत्याकांड में कौन लोग शामिल है ?
क्या ये मर्डर मृतक की बहू ने करवाया है ?
ADVERTISEMENT
क्या इसमें उसका बेटा शामिल है ?
ADVERTISEMENT
क्या कोई बाहरी व्यक्ति मर्डर में शामिल है ?
ऐसे तमाम सवाल पुलिस खंगाल रही है।
इस मामले को लेकर पुलिस ने कई टीमें बना दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से भी आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ साथ दोनों से पूछताछ की जा रही है।
ADVERTISEMENT
