पहली बार दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता हो रहा है परेड में शामिल, ये महिला आईपीएस अधिकारी कर रही दस्ते को लीड!
Republic Day Women Parade: भारत के इतिहास में पहली बार दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है।
ADVERTISEMENT

Republic Day Women Parade: भारत के इतिहास में पहली बार दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है। निरीक्षक बिशन ठाकुर के प्रशिक्षण में 2019 व 2021 की महिला सिपाही अत्याधिक उत्साह व जोश के साथ गणतंत्र दिवस परेड की तैयार में जी-जान से लगी हुई है।
महिला परेड दस्ते की कमांडर 2019 बैच की AGMUT कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी श्वेता सुगाथन है। वो अतिरिक्त उपायुक्त उत्तरी ज़िला है।
दिल्ली पुलिस के इतिहास में श्वेता सुगाथन दिल्ली पुलिस की मात्र दूसरी महिला अधिकारी है, जिन्हें दिल्ली पुलिस के दस्ते का गणतंत्र दिवस में नेतृत्व करने का अवसर मिला है। घना कोहरा, कपकापंती ठंड और बर्फ सी ठंडी हवाएं भी दिल्ली पुलिस के इस महिला दस्ते का जोश कम नहीं कर पा रही है।
ADVERTISEMENT
दिल्ली पुलिस की महिला दस्ते की पूरी कोशिश है कि वह गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम आ कर इतिहास रचे।
निरीक्षक बिशन दास ठाकुर के लिए भी बड़े गर्व की बात होगी, जो पिछले 36 वर्षों से दिल्ली पुलिस की परेड प्रशिक्षण की कमान संभाले हुए हैं। इस वर्ष यह उनके द्वारा प्रशिक्षित अंतिम परेड दस्ता होगा, क्योंकि वह इस वर्ष दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
ADVERTISEMENT
साथ ही इसी वर्ष दिल्ली पुलिस का नव निर्मित महिला पाइप बैंड और ब्रास बैंड भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है, जिसका नेतृत्व सिपाही रुयांगुनुओ केनेसे कर रही है, जो उत्तर पूर्वी क्षेत्र की रहने वाली है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT