Sandeep Lamichhane : नेपाली क्रिकेटर संदीप 17 साल की लड़की से रेप केस में काठमांडो से गिरफ्तार
Rape news : नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिचाने काठमांडो हवाईअड्डे पर गिरफ्तार
ADVERTISEMENT

IPL Cricketer arrested in rape case: नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिचाने को गुरूवार को यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया।
पिछले महीने एक नाबालिग पर कथित बलात्कार के आरोप के बाद उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया गया था।
लामिचाने ने फेसबुक पर लिखा था कि वह ‘जांच के सभी चरणों में पूरा सहयोग करेंगे और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिये कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। ’’
ADVERTISEMENT
आठ सितंबर को नेपाल की एक अदालत ने राष्ट्रीय टीम के कप्तान लामिचाने की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। लेकिन तब वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेल रहे थे और नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे।
पिछले महीने नेपाल क्रिकेट संघ ने एक बयान जारी कर कहा था कि उसने लामिचाने को टीम से निलंबित कर दिया है ताकि उसके खिलाफ लगे आरोपों की जांच में दिक्कत नहीं आये।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
