घोड़ी छोड़ JCB पर सवार होकर चला दूल्हा, बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुँची पुलिस, फिर जो हुआ देखने वाला था
Ranchi Groom on jcb: सोशल मीडिया पर एक दूल्हा वायरल हो रहा है जिसने शादी में जाने के लिए जो तरकीब लड़ाई उसने उसे जमाने में मशहूर कर दिया।
ADVERTISEMENT

Ranchi Groom on jcb: अक्सर दूल्हे को हम पालकी में, घोड़ी पर, कार पर या फिर बग्घी पर सवार होकर बारात लेकर जाते हुए देखते हैं। कुछ लोग अपनी शादी को यादगार बनाने की गरज से कुछ ऐसी सवारी का इस्तेमाल करते दिखाई देते हैं जिसकी चर्चा हर तरफ होती रहती है। जैसे कभी कभी दूल्हे ट्रेक्टर पर, बैलगाड़ी पर या फिर हेलिकॉप्टर पर सवार होकर दुल्हन को ब्याहने निकल पड़ते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा दूल्हा वायरल हो रहा है जो अपनी दुल्हन को जब ब्याहने निकला तो शहर के साथ साथ सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

JCB पर सवार होकर चला दूल्हा
पालकी पर होकर सवार चली रे, मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे वाली इस कहावत को उस दूल्हे ने नकार दिया जो शादी करने जेसीबी मशीन पर सवार होकर ससुराल पहुँचा और दुल्हन को जेसीबी मशीन पर बिठाकर विदा कराकर लाया।

शादी को यादगार बनाने की गरज
ये किस्सा झारखंड के रांची का है। यहां टाटीखिलने गांव में कृष्णा महतो की शादी होनी थी। फूलों का कारोबार करने वाला कृष्णा महतो ने अपनी शादी को यादगार बनाने की गरज से कुछ अलग करने की सोची और एक जेसीबी मशीन किराए पर ली और उसे फूलों से ठीक वैसे ही सजाया जैसा कि आमतौर पर शादी ब्याह में गाड़ियों या बसों को सजाया जाता है। और फिर उस जेसीबी मशीन पर सवार होकर वो बारात लेकर दुल्हन ब्याहने निकल पड़ा। अपनी शादी को यादगार बनाने के चक्कर में कृष्णा महतो ये भी भूल गया कि उसकी ये हरकत गैरकानूनी भी हो सकती है और उसका चालान भी कट सकता है।
ADVERTISEMENT

जब पुलिस पहुँची बिन बुलाए मेहमान की तरह
कृष्णा अपनी जेसीबी को फूलों से सजाकर चतरा बस्ती में रहने वाले बुधराम महतो की बेटी आरती से शादी करने पहुँचा। जैसे ही कृष्णा अपनी बारात लेकर ससुराल पहुँचा तो हर तरह शोर मच गया। दूर दूर से दूल्हे और उसकी सजी हुई जेसीबी को देखने के लिए लोग पहुँचने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी इत्तेला पुलिस को दे दी।
ADVERTISEMENT

बारात के विदा होने से पहले पुलिस भी वहां बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुँच गई और कृष्णा महतो का चालान काट दिया। बात दूल्हे और उसकी इज्जत की थी इसलिए चालान काटने की रस्म अदायगी के बाद दुल्हन जेसीबी पर बैठकर ही विदा हुई।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
