भरी लोकसभा में BJP MP ने मुस्लिम सांसद को दी गाली; पीछे बैठकर बड़े नेता डॉ. हर्ष वर्धन मजे लेकर हंसते रहे
Ramesh Bidhuri Remark in Parliament : साउथ दिल्ली के बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल ने हंगामा मचा दिया है। इसकी चौतरफा निंदा हो रही है।
ADVERTISEMENT

रमेश बिधूड़ी, सासंद
MP Ramesh Bidhuri Remark in Parliament : साउथ दिल्ली के बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल ने हंगामा मचा दिया है। इसकी चौतरफा निंदा हो रही है।
दरअसल, रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे, तभी बीएसपी सांसद दानिश अली ने कोई टिप्पणी की। इस पर रमेश बिधूड़ी भड़क गए। उन्होंने लोकसभा में अजीब-अजीब बातें बोली। इस पर विवाद बढ़ गया। आखिरकार उनके विवादित बयां के हिस्से को हटा दिया गया। उन्हें चेतावनी दी गई है।
ADVERTISEMENT
रमेश बिधूड़ी से जब हमारे सहयोगी चैनल आजतक ने विवाद के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मामला संसद के अंदर हुआ। मैं उन चीजों पर चर्चा नहीं कर सकता जो संसद के अंदर हुईं।'
ADVERTISEMENT
