Raju Srivastava Health update: राजू श्रीवास्तव को हालत गंभीर, अब तक नहीं आया होश
Raju Srivastava Health update: AIIMS के डॉक्टर्स की टीम राजू श्रीवास्तव की देख-रेख में जुटी हुई है। फिटनेस फ्रीक होने के बावजूद राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ना हर किसी के लिये बेहद शॉकिंग है।
ADVERTISEMENT

संजय शर्मा/मिलन शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Raju Srivastav Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें फौरन दिल्ली के AIIMS में एडमिट कराया गया।
AIIMS प्रशासन के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट के दौरान राजू श्रीवास्तव के ब्रेन को भारी नुकसान पहुंचा था। वो इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की स्थिति जैसी थी वैसी ही बनी हुई है। उनकी हेल्थ में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। AIIMS के डॉक्टर्स की टीम राजू श्रीवास्तव की देख-रेख में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENT
राजू श्रीवास्तव को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वो बिग बॉस सीजन 3 में भी नजर आए थे। राजू कॉमेडी का महा मुकाबला शो का भी हिस्सा रह चुके हैं, राजू अपनी पत्नी के साथ नच बलिए के सीजन 6 में भी नजर आ चुके हैं। इन सब के अलावा राजू कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं।
ADVERTISEMENT
