भंसाली को मारा था 'पद्मावत' के सेट पर थप्पड़, सामने आई गोगामेड़ी की 21 केस की 'क्राइम कुंडली'

ADVERTISEMENT

भंसाली को मारा था 'पद्मावत' के सेट पर थप्पड़, सामने आई गोगामेड़ी की 21 केस की 'क्राइम कुंडली'
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का भी जुर्म के साथ पुराना और गहरा रिश्ता
social share
google news

Gogamedi Crime Kundali: राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर से मंगलवार की दोपहर होते होते सुर्ख खबर सामने आई जब चुनावों की गहमागहमी के बीच घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोली से भून डालने का किस्सा जयपुर में तेजी से घूम गया। दोपहर के वक्त जिस समय लोग दफ्तरों में अपने अपने कामों में लगे हुए थे। बाजार और दुकानों में ग्राहकों की गहमागहमी चल रही थी तभी दोपहर 1.45 बजे टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज देखकर लोग चौंके क्योंकि ये जयपुर में हुई सनसनीखेज हत्या की खबर थी और मरने वाले का नाम था सुखदेव सिंह गोगामेड़ी। जयपुर के श्यामनगर जिले में उसके ही घर में घुसकर दो हमलावरों ने उसे गोलियों से भून डाला था। 

सीसीटीवी में दिखी हत्या

सीसीटीवी में साफ दिखा कि सुखदेव को जिस समय गोली मारी गई वो अपने घर के कमरे में एक सोफे पर बैठे हुए थे। और उनके ही बगल में उनका एक साथी बैठा था, जबकि जिन लोगों ने सुखदेव को गोली मारी वो उसके ठीक सामने सोफे पर बैठे थे। इसके अलावा उनके बॉडीगार्ड भी वहां मौजूद थे। लेकिन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की ही तरह सारे के सारे लोग पूरी तरह से लापरवाह नज़र आ रहे थे। तभी अचानक हरकत में आते ही सामने के सोफे पर बैठे दो लड़के अपनी जगह से उठते हैं और ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए सुखदेव के साथ साथ वहां मौजूद सभी लोगों को निशाना बनाने लगते हैं। गोली बेहद नज़दीक से सुखदेव के सीने में मारी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी कमरे में जिन दो लोगों को गोली मारी गई वो गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे 17 राउंड गोली चली थी।  

गुनाहों से उनका पुराना नाता 

सवाल उठता है कि आखिर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन है? गुनाहों से उनका पुराना नाता रहा है, और कई संगीन मामलों में तो जेल और अदालत उनका आना जाना लगा ही रहता था। लेकिन एक सवाल जिसने सभी को परेशान किया वो ये था कि आखिर ये सब कैसे हो गया?

ADVERTISEMENT

भंसाली को सेट पर जाकर थप्पड़ मारा

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था जब पद्मावती फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को उनके ही सेट पर जाकर थप्पड़ मारा था। असल में उस समय राजस्थान के जयगढ़ में ‘पद्मावत’ फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान करणी सेना ने वहाँ हल्ला बोल दिया और निर्देशक संजय लीला भंसाली का बाल पकड़ कर उन्हें थप्पड़ तक मार दिया गया था। शूटिंग स्थल पर तोड़फोड़ भी की गई थी। देश भर में इसका बाद फिल्म का विरोध चालू हो गया था और राजपूत युवकों में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी फेमस हो गए थे।

गोगामेड़ी के खिलाफ 21 मामले दर्ज 

लेकिन सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के खिलाफ जब और पड़ताल की तो मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उसके खिलाफ 21 मामले दर्ज हैं जिनमें से सात बेहद गंभीर अपराध में मुकदमा दर्ज है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को 2003 में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया था जबकि साल 2013 में सुखदेव सिंह आर्म्स एक्ट में अंदर हो गया था। लेकिन साल 2016 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का भी केस दर्ज हुआ था। कुछ अरसा पहले ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के खिलाफ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म और ज्यादती का इल्जाम लगाकर पुलिस में केस दर्ज करवाया था। इल्जाम ये भी था कि सुखदेव सिंह ने उस महिला के साथ बहलाफुसला कर कई बार दुष्कर्म किया था। 

ADVERTISEMENT

जायरीन को धमकाने का मामला

मगर पुलिस ने साल 2019 में सुखदेव के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया था। पुलिस तक पहुँची शिकायत के मुताबिक एक वीडियो सामने आया था जिसको लेकर अजमेर दरगाह कमेटी के नाजिम शकील अहमद ने शिकायत की थी। शिकायत यही थी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने दरगाह जाने वाले जायरीन को धमकी दी थी। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜