जेल से छूटे राज कुंद्रा 50 हजार रुपये के मुचलके पर मिली है जमानत

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

पोर्नोग्राफी केस में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा दो महीने बाद 21 सितंबर को जेल से बाहर आ गए हैं। सोमवार को कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। वो 64 दिनों तक जेल में रहे।

19 जुलाई को हुए थे गिरफ्तार

राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप है। इस मामले में राज के अलावा दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। 19 जुलाई को लंबी पूछताछ के बाद राज को अरेस्ट किया गया था। पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कुछ समय पहली ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट करीब 1467 पन्ने की है, जिसमें 43 गवाहों के बयान हैं।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

राज की जमानत के बाद शिल्पा का पोस्ट

राज कुंद्रा को जमानत मिलने की खबर के बाद शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर किया था। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसमान में निकले इंद्रधनुष की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में राइटर को कोट करते हुए लिखा कि - 'इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए ही है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।' इस पूरे मामले में फरवरी 2021 में केस दर्ज किया गया था। इस केस में पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप की चैट सामने आई थी। इस ग्रुप का नाम H अकाउंट्स था। ग्रुप के एडमिन राज कुंद्रा थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रुप में मॉडल्स के पेमेंट से लेकर रेवेन्यू तक बातचीत होती थी।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT