Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सुरक्षा में फिर चूक!
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है। ये चूक पंजाब में हुई है। इससे पहले भी राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मामले सामने आ चुके हैं।
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है। ये चूक पंजाब में हुई है। इससे पहले भी राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब में पत्र यात्रा के दौरान राहुल गांधी चाय पी रहे थे। उसी वक्त एक शख्स राहुल गांधी के पास पहुंच गया। वो राहुल गांधी के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता था। तस्वीर खिंचवा कर वो चला गया।
उधर, राहुल की भारत जोड़़ो यात्रा 19 जनवरी से जम्मू कश्मीर में दाखिल होने वाली है। जम्मू कश्मीर में राहुल की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। राहुल गांधी को कुछ जगहों पर पैदल नहीं चलने की सलाह दी गई है। उन्हें गाड़ी के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
Rahul gandhi की जम्मू-कश्मीर सुरक्षा पर DG CRPF का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी की सुरक्षा थ्रेट असेसमेंट के आधार पर दी जा रही है। राहुल गांधी को सुरक्षा प्रदान करना एक राज्य की जिम्मेदारी है। राहुल गांधी का क्लोज़ प्रोटेक्शन CRPF के पास है। हम राज्य के साथ मिलकर सुरक्षा का आंकलन कर रहे हैं। सुरक्षा के कई मुद्दे उजागर नहीं कर सकते पर सुरक्षा की चिंता हमारे प्रोटेक्शन स्कीम में है।'
ADVERTISEMENT
Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई। इस पर गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को जवाब देने को कहा था। सीआरपीएफ (CRPF) ने खुद राहुल गांधी को ही दोषी करार दिया था।

ADVERTISEMENT