पंजाब के लुधियाना के रहने वाले शख्स की न्यूजीलैंड में मौत!

ADVERTISEMENT

Punjab Resident Died in New Zealand
Punjab Resident Died in New Zealand
social share
google news

Punjab Resident Died in New Zealand: पंजाब के लुधियाना के रहने वाले एक शख्स की न्यूजीलैंड में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का नाम गुरजीत सिंह है। वो स्टडी वीजा पर 2015 में न्यूजीलैंड गया था। तभी से वहां रह रहा था। वो न्यूजीलैंड में अपने घर के बाहर मृत पाया गया।

लुधियाना के पामल गांव में 28 साल के युवक की न्यूजीलैंड के डुनेडिन उपनगर पाइन हिल इलाके में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी छह महीने पहले शादी हुई थी। 
उसका शव उसके दोस्त को सुबह 8.30 बजे के आसपास मिला। गुरजीत की बीवी को 6 फरवरी को न्यूजीलैंड आना था। उसकी मौत कैसे हुई, ये अभी तक साफ नहीं है।

मृतक के पिता निशान सिंह ने कहा कि उनके बेटे ने हाल ही में उस इलाके में एक घर किराए पर लिया था, क्योंकि उसकी पत्नी भारत से न्यूजीलैंड जाने की योजना बना रही थी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

गुरजीत न्यूजीलैंड में बिजनेस कर रहा था। उसने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी। वो न्यूजीलैंड में ऑप्टिक वायर का बिजनेस कर रहा था। गांव के सरपंच जगदीश सिंह जग्गी ने कहा कि वह अंतिम संस्कार के लिए गुरजीत के शव को वापस लाने में सहायता के लिए सरकार से संपर्क कर रहे हैं।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT