पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को ड्रग्स के मामले में किया गिरफ्तार
Punjab Police Arrested Sukhpal Singh Khera: पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोलाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

कमलजीत संधू के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Punjab Police Arrested Sukhpal Singh Khera: पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी आज सुबह चंडीगढ़ से हुई, जब खैरा अपनी कोठी में थे। जलालाबाद पुलिस ने एनडीपीएस के एक पुराने मामले में खैरा की गिरफ्तारी की है। खैरा भोलाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।
सुखपाल खैरा पर जलालाबाद पुलिस ने 2015 में एक मुकदमा दर्ज किया था। दरअसल, फाजिल्का (पंजाब) में एक ड्रग्स रैकेट पकड़ा गया था। गिरोह से पुलिस ने 1,800 ग्राम हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, दो हथियार, 26 कारतूस और दो पाकिस्तान सिम कार्ड जब्त किए थे। इस केस में खैरा का लिंक निकला था।
ADVERTISEMENT
खैरा पर आरोप है कि वह अपने पर्सनल सेक्रेटरी के फोन से तस्करों से बात करते थे। अब सवाल ये है कि आखिर वो तस्करों से क्यों बात करते थे? उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि सच सामने आ सके। खैरा कांग्रेस के किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं
कांग्रेस ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया है। कांग्रेस के नेताओं ने आप सरकार पर तमाम सवाल खड़े किए हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
