लॉरेंस-गोल्डी बराड़ के चार साथी गिरफ्तार, सीमापार ड्रोन से मंगाते थे हथियार व ड्रग्स
Punjab Crime News: गैंग भारत-पाक सीमा के जरिए से हथियारों की सप्लाई करता है। इतना ही नहीं ये गैंग नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता था।
ADVERTISEMENT

Punjab Crime News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के चार शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। पंजाब की एजीटीएफ और बठिंडा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन दौरान इनकी गिरफ्तारी की गई। लॉरेंस के इन गुर्गों की ओर से सीमा पार अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क चलाया जा रहा था।
ड्रोन के जरिए हेरोइन व हथियारों की तस्करी
बठिंडा के एसएसपी ने बताया अब तक 5 किलो के करीब यह गैंग ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवा चुके है। इनकी ओर से ड्रग्स की आगे सप्लाई की जाती थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग से इनके तार जुड़े हुए है। दो अपराधी बठिंडा और दो फिरोजपुर के रहने वाले हैं।
भारत-पाक सीमा से हथियारों की सप्लाई
पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के सदस्य बलजिंदर सिंह उर्फ बिंद्री को पकड़ा है। बिंद्री ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह भारत-पाक सीमा के जरिए से हथियारों की सप्लाई करता है। इतना ही नहीं ये गैंग नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता था। पंजाब पुलिस ने गैंग के 3 गुर्गों को भी गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT
