लुधियाना में नशे में धुत चालक ट्रक पटरी पर छोड़कर भागा, ट्रेन चालक की सूझबूझ से हादसा टला
Punjab News: लुधियाना में ट्रेन गुजरने से महज कुछ मिनट पहले कथित रूप से नशे में धुत्त एक चालक अपना ट्रक रेल पटरी पर छोड़कर भाग गया।
ADVERTISEMENT

PUNJAB NEWS: लुधियाना में ट्रेन गुजरने से महज कुछ मिनट पहले कथित रूप से नशे में धुत्त एक चालक अपना ट्रक रेल पटरी पर छोड़कर भाग गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस बात की सूचना मिलने पर ट्रेन के चालक ने गति धीमी कर ट्रक से कुछ मीटर पहले ट्रेन रोक दी।
राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ने शुक्रवार की रात मुख्य लुधियाना-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अपना वाहन चलाया और शेरपुर से लुधियाना रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ने लगा, लेकिन ट्रक रेल पटरियों में फंस गया।
ADVERTISEMENT
सिंह ने बताया कि चालक ट्रक वहीं छोड़कर भाग गया लेकिन स्थानीय लोगों ने पटरी पर ट्रक को खड़ा देखकर रेल प्रशासन को समय से इसकी सूचना दे दी।
पुलिस ने बताया कि बाद में ट्रक को रेल पटरी से हटाया गया और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
ADVERTISEMENT
उसने बताया कि कुछ देर के लिए रेल यातायात अवरूद्ध रहा लेकिन एक घंटे बाद उसे बहाल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी।
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
