Punjab : पंजाब के मोगा में कबड्डी खिलाड़ी को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती
Moga news : पंजाब के मोगा जिले में सोमवार को दो हथियाबंद लोगों ने एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार दी।
ADVERTISEMENT

Punjab News : पंजाब के मोगा (MOGA) जिले में सोमवार को दो हथियाबंद लोगों ने एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद हरविन्दर सिंह (32) को लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश व्यक्ति गोलियां चलाते दिख रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आये और घर के दरवाजे पर खड़ी सिंह की मां से बात करने लगे। उन्होंने बताया कि जैसे ही सिंह बाहर आए, एक हमलावर ने उनके पैर में गोली मार दी और फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि विदेश में रहने वाले एक व्यक्ति ने सिंह को डराने और आगामी पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की चेतावनी देने के लिए दोनों हमलावरों को उनके घर भेजा था।
ADVERTISEMENT