पंजाब के बठिंडा में खून खराबा, जमीनी विवाद में गोली मारकर दो की हत्या, कातिल ने खुद को भी मारी गोली
Punjab Crime News: जमीनी विवाद के चलते बठिंडा के गांव कोठा गुरु में दो व्यक्तियों का कत्ल कर दिया गया, आरोपी ने भी खुद को मारी गोली।
ADVERTISEMENT

बठिंडा से कुनाल बंसल की रिपोर्ट
Punjab Crime News: पंजाब के बठिंडा में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मर्डर करने वाले चचेरे भाई ने वारदात को अंजाम देकर खुद भी खुदकुशी कर ली। मामला बठिंडा के गांव कोठा गुरु का है। एसएसपी ने बताया फायरिंग करने वाले का नाम गुरशरण सिंह था।
दो कत्ल और कातिल की खुदकुशी
दरअसल गुरशरण का ताऊ से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसके बाद गुरशरण सिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से अपने चचेरे भाई गुलशंत सिंह पर फायरिंग की जिसकी मौके पर मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मृतक गुलशंत सिंह का दोस्त भोला सिंह जब अपने दोस्त को उठाने जा रहा था तभी फायरिंग में वह भी जख्मी हो गया और बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
ADVERTISEMENT
जमीनी विवाद में कत्लेआम
हैरानी की बात ये है कि गोलियां चलाने वाले गुरशरण सिंह ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपने कमरे में जाकर अपनी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से गुरशरण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT