Punjab: 'बर्थडे गर्ल' और मौत का केक! जो काम पुलिस का था, वो घरवालों ने किया! ऐसे पकड़े गए आरोपी?

ADVERTISEMENT

मानवी की तस्वीर
मानवी की तस्वीर
social share
google news

Punjab Cake Death Case: पंजाब के पटियाला में बर्थडे केक खाने से एक 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि जिस दुकान से केक मंगाया गया था, वो दुकान कागजों में चल रही थी। दरअसल, केक किसी और दुकान से आया था। इस सिलसिले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। दरअसल, इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। उन्हें शुरुआत में वो दुकान ही नहीं मिली थी, जिससे केक डिलीवर हुआ था। मृतक के घरवालों ने इस मामले में खुद ही जांच करके पुलिस को क्लू दिए। 

ऐसा हुआ था वाक्या?

ये वाक्या पटियाला के अमन नगर इलाके में हुआ। 10 साल की बच्ची मानवी का 24 मार्च को जन्मदिन था। इस मौके पर उसकी मां काजल ने जोमैटो पर कान्हा फर्म से केक मंगवाया। रात को परिवार के सभी लोगों ने जन्मदिन मनाया और केक खाया। केक खाने के बाद मानवी की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

फर्जीवाड़े का खुलासा 

इस घटना से आहत हुए परिजनों ने मानवी की मौत के बाद उसके परिजनों ने केक भेजने वाले कान्हा फर्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 30 मार्च को फिर जोमैटो के जरिए उसी कान्हा फर्म से फिर एक केक मंगवाया गया। जो एजेंट उसे डिलीवर करने आया, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस को पता चला कि केक न्यू इंडिया बेकरी से आया था। इस सिलसिले में बेकरी मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज दिया है। पुलिस ने न्यू इंडिया बेकरी के मैनेजर रणजीत, कर्मचारी पवन और विजय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENT

पुलिस ये पता लगा रही है कि आखिर ये केक किसने बनाया?

ADVERTISEMENT

इसमें ऐसा क्या था, जिससे बच्ची की तबीयत खराब हुई?

क्या मौत की वजह केक ही है?

क्यों फर्जी कंपनी बना रखी थी?

ऐसे तमाम सवाल पुलिस के सामने है, जिनकी वो तहकीकात कर रही है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT