Holi 2023: होली से पहले पकड़ा गया 20 लाख का नशीला एंफेटामाइन सफेद पाउडर
Holi 2023: पुलिस ने होली से पहले पकड़ा 20 लाख का नशीला एंफेटामाइन सफेद पाउडर, 2 आरोपी भी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT

Holi 2023: जिले की मॉडर्न थाना पुलिस ने होली से पहले दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 95 ग्राम नशीला सफेद (Drugs) पाउडर बरामद किया है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है। वही गिरफ्तार दोनों आरोपी श्रावस्ती जनपद के अलग-अलग जगहों के निवासी हैं। मॉर्डन थाना श्रावस्ती पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
Holi 2023: जिनके कब्जे से 45 और 50 ग्राम कुल 95 ग्राम नशीला सफेद पाउडर एंफेटामाइन भी बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही। वही गिरफ्तार आरोपी रामकरण चौधरी राजगढ़ गुलरिया श्रावस्ती का निवासी है। जबकि गिरफ्तार हुआ दूसरा आरोपी सतीश कुमार शुक्ला लखाही कल्याणपुर का निवासी है। वही पुलिस ने दोंनो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ADVERTISEMENT
