संसद सुरक्षा चूक मामला : 6 आरोपियों का साइकोलॉजिकल टेस्ट हुआ!
सभी 6 आरोपियों का मनोवैज्ञानिक टेस्ट हुआ है। इसमें आरोपियों के बर्ताव, आदतें और रूटीन का बारीकी से अध्ययन किया गया।
ADVERTISEMENT

Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सभी आरोपियों के साइको एनेलिसिस टेस्ट करवाए हैं। मास्टरमाइंड ललित और महेश का भी साइको एनेलिसिस टेस्ट पूरा हुआ। रोहिणी स्थित एक सरकारी इंस्टीट्यूट में ये टेस्ट पूरा हुआ।
पूछताछ में ललित ने खुलासा किया है कि मास्टरमाइंड मनोरंजन है। मनोरंजन फंडिग के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। एक बड़े संगठन को इसके लिए तैयार करना था। सागर शर्मा को संगठन में रिक्रूटमेंट का जिम्मा सौंपा गया था। ललित ने खुलासा किया उन्हें अंदाजा नहीं था कि इस घटना की वजह से उन पर UAPA लगेगा।
आरोपियों को लग रहा था कि वो जल्द जमानत पर बाहर आ जाएंगे और पब्लिक फिगर बन जाएंगे। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उन्होंने मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर ध्यान खींचने के लिए संसद में घुसपैठ की थी।
ADVERTISEMENT
उधर, संसद सुरक्षा में चूक के मामले में आरोपी ललित झा को कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने ललित झा की 14 दिन की पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। कोर्ट ने ललित की 14 दिन और पुलिस कस्टडी बढ़ाई। पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले में कुछ अहम सबूत मिले हैं। उन सबूत का मिलान और तस्दीक करवानी है। इसके लिए ललित की कस्टडी बेहद आवश्यक है। आरोपी ललित को दूसरे आरोपियों के साथ बैठाकर आमना-सामना भी करवाना है। साथ ही कई मामलों में और पूछताछ करनी है ताकि इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों का पता भी लग सके।
ये भी पता चल सके कि प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इन्हें पीछे और कौन लोग सपोर्ट कर रहे थे, कितने और लोग फंड कर रहे थे? इन तमाम जानकारी के लिए आरोपी ललित की कस्टडी बेहद आवश्यक है। कोर्ट ने ललित झा को 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT