पाकिस्तान : बम विस्फोट में कम से कम 34 लोगों की मौत, 130 अन्य लोग घायल

ADVERTISEMENT

पाकिस्तान : बम विस्फोट में कम से कम 34 लोगों की मौत, 130 अन्य लोग घायल
Pakistan Blast
social share
google news

Pakistan Blast : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के समीप शुक्रवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 130 अन्य लोग घायल हो गए। ईद के मौके पर मस्जिद के बाहर एक रैली के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे कि तभी यह विस्फोट हुआ। मीडिया खबरों से यह जानकारी सामने आई है।

जियो समाचार की खबर के मुताबिक, यह विस्फोट मुस्तांग जिले में हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि मस्जिद के समीप विस्फोट उस वक्त हुआ जब लोग ईद-मिलाद उन नबी के मौके पर इकट्ठा हुए थे। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर ईद मिलाद उन नबी मनाया जाता है।

ADVERTISEMENT

मुस्तांग के सहायक आयुक्त अट्टा उल मुनीम ने बताया कि मदीना मस्जिद के समीप हुआ विस्फोट बहुत शक्तिशाली प्रतीत होता है।

डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, विस्फोट में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 130 अन्य लोग घायल हो गए।

ADVERTISEMENT

थानाध्यक्ष जावेद लहरी ने बताया कि घायलों को चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है जबकि अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENT

प्रशासन ने बताया, ''कुछ घायलों की हालत बहुत गंभीर है।''

इनपुट - पीटीआई

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜