हाथियों के हमले में एक की शख्स की मौत, दो जख्मी
जिले की कलीनगर तहसील के थाना माधोटांडा क्षेत्र में हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये ।
ADVERTISEMENT

UP Crime News: पीलीभीत में हाथियों का कहर जारी है। जिले की कलीनगर तहसील के थाना माधोटांडा क्षेत्र में हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस सिलसिले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार रात हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हुई है और दो अन्य घायल हैं।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात मूसापुर गांव निवासी रमेश (42) गांव के ही बाबूराम और सुरेंद्र लाल के साथ खेत से घर लौट रहा था, तभी जंगल से निकले पांच हाथियों ने तीनों ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई तथा सुरेंद्र और बाबूराम गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
ADVERTISEMENT
एकत्र हुए ग्रामीणों ने शोर मचाकर व पटाखे जलाकर कर हाथियों को भगाया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को उठाने नहीं दिया। आक्रोश को देखते हुए क्षेत्रीय वन चौकी से कर्मचारियों को हटा दिया गया है।
ADVERTISEMENT
इस मामले पर कलीनगर के उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस की मदद से लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है और हाथियों की निगरानी की जा रही है।
ADVERTISEMENT
थाना माधोटांडा प्रभारी अचल कुमार ने बताया घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और ऐसा लगता हैं कि नेपाली हाथी भटक कर पीलीभीत बाघ रिजर्व में आ गए हैं।
इनपुट - पीटीआई
ADVERTISEMENT
