ओडिशा में महिला ने अपनी चार साल की बेटी की हत्या की, जंगल में दफ़नाई लाश, हुआ ये खुलासा!
Odisha Child Murder: ओडिशा के कंधमाल जिले में एक महिला ने अपनी चार साल की बेटी की हत्या कर दी और शव को पास के जंगल में दफना दिया।
ADVERTISEMENT

Odisha Daughter Murder: ओडिशा के कंधमाल जिले में एक महिला ने अपनी चार साल की बेटी की हत्या कर दी और शव को पास के जंगल में दफना दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान कंधमाल जिले के गुटिंगिया गांव की पद्मिनी डांडिया के रूप में हुई। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक पद्मिनी ने करीब चार साल पहले मजदूर राकेश डांडिया से शादी की थी। शादी के तुरंत बाद कुछ व्यक्तिगत विवाद के कारण उसके पति ने उसे और परिवार को छोड़ दिया था।
ADVERTISEMENT
सारंगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बधूलिका बिस्वाल ने कहा कि गरीबी के कारण परेशान होकर पद्मिनी ने 15 अक्टूबर को अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास के ब्रैडीमुंडा जंगल में दफना दिया।
बिस्वाल ने कहा कि मृत बच्ची के दादा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पर कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ पुलिस ने शव को जंगल से बरामद किया और शव परीक्षण के लिए भेज दिया।
ADVERTISEMENT
उन्होंने कहा, ‘‘ हमने वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है और मां को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। इस घटना की विस्तृत जांच जारी है। ’’
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
