Nikki Murder Case: पहले था एक्सीडेंट करने का प्लान, लेकिन ऐसे बदला प्लान!

ADVERTISEMENT

Nikki Murder Case: पहले था एक्सीडेंट करने का प्लान, लेकिन ऐसे बदला प्लान!
निक्की मर्डर केस
social share
google news

Nikki Murder Case: दिल्ली के निक्की मर्डर में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि साहिल गहलोत निक्की की हत्या के बाद दोस्तों और कजिन से पश्चिम विहार में मिला था। इससे पहले उसने फोन के जरिए हत्या की सूचना दी थी और प्लान के मुताबिक, उसके दोस्त और कजिन साहिल के लिए कपड़े लेकर आए थे। साहिल ने निक्की के शव को ढाबे में फ्रिज में छिपाने के बाद कपड़ों को बदला था।

ये रोल था वीरेंद्र का!

गहलोत के पिता को निक्की के मर्डर की जानकारी थी और उसने साहिल की मदद की।

ADVERTISEMENT

इस तरह से दिया हत्याकांड को अंजाम

साहिल सगाई के बाद 9-10 फरवरी को देर रात 1 बजे निक्की के घर पहुंचा था। वह सुबह 6 बजे निक्की के साथ घर से बाहर निकला। यहां एक सवाल खड़ा होता है कि क्या पूरी रात दोनों की लड़ाई होती रही ?  साहिल निजामुद्दीन, आनंद विहार से होते हुए निगमबोध घाट पहुंचा था। यहां उसने निक्की का कत्ल किया। इसके बाद वह यहां से अपने मित्रांऊ गांव में ढाबे पर पहुंचा।

ADVERTISEMENT

पहले था एक्सीडेंट करने का प्लान, लेकिन इस वजह से बदला प्लान!

ADVERTISEMENT

निक्की साहिल को धमका रही थी, इसी वजह से उसके मर्डर का प्लान बनाया गया था। प्लान के मुताबिक,  साहिल निक्की को टूर पर ले जाना चाहता था। उसको लगता था कि वह निक्की को टूर पर ले जाने के लिए मना लेगा। और अगर वो नहीं मानी तो उसे कार से धक्का देकर मार डालेगा। टूर का प्लान नहीं बना और आखिकार साहिल ने निक्की की कार में हत्या कर दी।

कुल छह आरोपी गिरफ्त में

पुलिस ने निक्की की हत्या के मामले में साहिल के पिता वीरेंद्र गहलोत, दो कजिन आशीष और नवीन, दो दोस्त अमर और लोकेश को भी अरेस्ट किया है। नवीन उसकी मौसी का लड़का है, जो कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। नवीन पर कंझावला पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜