पति बना हैवान, अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी व दो माह के मासूम को जिंदा जलाया, दोनों की मौत
Muzaffarpur Murder Case: युवती के परिजनों ने पति, सास ससुर व अज्ञात महिला पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की शिकायत दर्ज कराई है।
ADVERTISEMENT

Muzaffarpur Murder Case: ये बेहद चौंका देने वाली घटना मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ स्तिथ प्रग्तिनगर की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घर के अंदर बेटी व उसके मासूम बेटे को जला देने की खबर मिलते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में बच्चे और महिला को इलाज के लिए परिजन जुरन छपरा स्तिथ निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से दोनों को एसकेएमसीच ले जाया गया। जहा दोनो की मृत्यु हो गई।
परिजनों ने घटना की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दी।
पति ने अवैध संबंधों के लिए दोनों को जिंदा जलाया
सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। जहा घर बंद कर परिवार के लोग फरार हैं। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनल प्रिया के रूप में हुई है जबकि उसके दो माह का बेटा अचतम था। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सोनल की शादी हिमांशु नाम के युवक से 10 साल पहले हुई थी। शादी के वक्त वह बेरोजगार था। उसका घर खर्च पिता और भाई चलाते थे। शादी के बाद उसकी सेना में नौकरी लगी। वही राजस्थान के जोधपुर में कार्यरत है। वह बुधवार को छुट्टी में आया था।
प्रेम प्रंसग और मौत का तांडव
देर रात 8 वर्षीय भांजी घर पर आई। दरवाजा खटखटाने लगी। दरवाजा खोला तो बोली की मम्मी को पापा ने जला दिया। लड़की के परिजनों का आरोप है कि हिमांशु का दो साल से एक बैंक में कार्यरत लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की जिले के देवरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। नगर थाना क्षेत्र के सूतापट्टी में स्तिथ एक बैंक में कार्यरत है। वह उसी शादी करना चाहता है। इसका विरोध सोनल किया करती थी। कई बार पिता भी शिकायत लड़के के पिता से की थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोप है कि घटना के समय वह लड़की भी घर में मौजूद थी।
ADVERTISEMENT
