फेसबुक लाइव के दौरान फायरिंग केस में मौरिस का बॉडीगार्ड अमरेंद्र मिश्रा गिरफ्तार
Mumbai Live Murder: फेसबुक लाइव के दौरान फायरिंग केस में मौरिस का बॉडीगार्ड अमरेंद्र मिश्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि मुंबई में शिवसेना नेता और उद्धव गुट के पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghoshalkar) की गुरुवार
ADVERTISEMENT

Mumbai Live Murder: फेसबुक लाइव के दौरान फायरिंग केस में मौरिस का बॉडीगार्ड अमरेंद्र मिश्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि मुंबई में शिवसेना नेता और उद्धव गुट के पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghoshalkar) की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभिषेक को फेसबुक लाइव (Facebook Live) पर चर्चा के दौरान गोली मार दी गई थी।
अभिषेक पर गोली चलाने के बाद आरोपी ने खुद को भी चार गोलियां मारी थी। इससे उनकी भी मौत हो गयी थी। आरोपी की पहचान मॉरिस के रूप में हुई है। अभिषेक घोषालकर पूर्व शिवसेना (उद्धव गुट) विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक को अपने ऑफिस में बुलाया था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें देखा गया कि अभिषेक फेसबुक लाइव के बाद उठकर जा रहे थे, तभी मॉरिस ने उन पर 4-5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ADVERTISEMENT
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना का कारण पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिषेक और मॉरिस के बीच कुछ अनबन हो गई थी। हालाँकि, हाल ही में दोनों के बीच एक समझौता हुआ। इसी के चलते घोषालकर गुरुवार रात मॉरिस के बुलावे पर उनके ऑफिस आए थे।
घटना को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस के इस्तीफे की मांग की है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT