खुल गया मुंबई की सूटकेस वाली लाश का राज़, बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, सूटकेस में टिकाने लगा दी लाश

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Mumbai Crime News: सेंट्रल मुंबई के कुर्ला में दो दिन पहले एक सूटकेस में युवती की लाश मिली थी। शहर की पुलिस ने युवती ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अफसरों के मुताबिक आरोपी का महिला से प्रेम संबंध था।

बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

पुलिस ने बताया कि शांति नगर में सीएसटी मार्ग पर रविवार को एक लावारिस सूटकेस से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया था। शांति नगर में मेट्रो परियोजना का काम हो रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''कुर्ला थाने में, हत्या का मामला दर्ज किया गया था और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई-5 भी मामले की जांच कर रही थी।'' उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने महिला की हत्या के सिलसिले में आरोपी को गिरफ्तार किया।

सूटकेस में रख लाश ठिकाने लगाई

अधिकारी ने बताया कि महिला मध्य मुंबई के धारावी की रहने वाली थी। मुंबई पुलिस को शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक लावारिस सूटकेस पड़े होने की सूचना मिली। यहां मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है। तलाशी ली गई तो सूटकेस के अंदर महिला की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...