पुलिस कार के बोनट पर इस वजह से लटक गई महिला, पुलिसवाले चलाकर थाने आ पहुंचे, वायरल वीडियो
Viral Video News : ये महिला पुलिस की कार की बोनट पर लटककर थाने तक पहुंची, कई पुलिसवाले सस्पेंड.
ADVERTISEMENT

MP News : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल (viral video) हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे एक महिला को 500 मीटर तक बिना रोके बेदर्दी से घसीटा गया है. असल में ये केस ड्रग्स रैकेट से जुड़ा है. जिसमें पुलिस ने ड्रग्स मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी. उसी समय इनमें से किसी आरोपी की मां पुलिस की गाड़ी सामने आ गई थी. जिसके बाद ये अजीब और बेहद चौंकाने वाली घटना हुई. इस घटना को खुद पुलिसवालों ने ही अंजाम दिया. महिला को गाड़ी की बोनट पर लेकर घसीटा गया.
खबर तूल पकड़ने के बाद एडिशनल एसपी सुनील शिवहरे (sunil shivhare) ने इस घटना पर सफाई देते हुए कहा कि गोटेगांव में ड्रग्स का कोरोबार बहुत तेजी से बढ़ रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो वो खबर सच निकली और दो लोगों को 27 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ लिया गया. उस दौरान जब आरोपियों को लेकर पुलिस कि टीम गोटेगांव थाने जा रही थी तब एक आरोपी की मां गाड़ी के सामने आ गई. पुलिस ने उसे हटाने की कोशिश की. लेकिन वो महिला नहीं मानी. वो अपनी जिद पर अड़ी रही और गाड़ी के सामने ही रही. इसके बाद वो महिला गाड़ी के बोनट पर लटक गई. जिसके बाद पुलिसवाले गाड़ी के साथ ही महिला को अपने थाने तक ले आए. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
पुलिसवाले हुए सस्पेंड
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 पुलिसकर्मियों को जांच पूरे होने तक सस्पेंड कर दिया गया है. जिसमें एसआई अनिल अजमेरिया, संजय सूर्यवंशी और एक सिपाही शामिल हैं.
बोनट पर लटकी महिला की बाल-बाल बची जान
बोनट पर जिस तरीके से महिला चिपकी हुई थी उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर थोड़ी सी भी महिला असंतुलित होती तो शायद उन्हें गहरा चोट आ सकती थी. गनीमत रही कि उन्हें कुछ नहीं हुआ.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
NOTE : ये खबर क्राइम तक के साथ इंटर्नशिप कर रही काजल पाठक ने लिखी है.
ADVERTISEMENT
