Moradabad Train Pakistan Girl : 'दोस्त से मिलने पाकिस्तान से आई हूं...'

ADVERTISEMENT

Moradabad Train Pakistan Girl : 'दोस्त से मिलने पाकिस्तान से आई हूं...'
Moradabad Train Pakistan Girl News
social share
google news

जगत गौतम के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट  


Moradabad Train Pakistan Girl : 'दोस्त से मिलने पाकिस्तान से आई हूं...' जैसे ही एक लड़की ने एक लड़के से ये बात कही, उसके होश ही उड़ गए। तुरंत उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी कि पाकिस्तान से कोई लड़की हिदुस्तान आ गई है। पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ अलग ही था।

ये वाक्या है यूपी के मुरादाबाद का। एक लड़का, जिसका नाम निखिल शर्मा है, ट्रेन से सफर कर रहा था। ट्रेन थी काठगोदाम एक्सप्रेस। इसमें एक लड़की भी मौजूद थीं। दोनों की बातचीत शुरू हुई। उस लड़की ने बताया कि वो पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है। 

ADVERTISEMENT

उसने ये भी बताया कि हिदुस्तान अपने एक दोस्त से मिलने के लिए आई है। लड़की ने बताया कि उसके दस्तावेज खो गए हैं। निखिल को कुछ शक हुआ। उसने इसकी सूचना तुरंत मुरादाबाद जीआईपी थाने को दी।

Moradabad Train Pakistan Girl News

जीआरपी थाने के पुलिस कर्मियों ने लड़की से पूछताछ की। पता चला कि लड़की पाकिस्तान की नहीं बल्कि मेरठ की रहने वाली है। उसका नाम बुशरा है।

ADVERTISEMENT

इस संबंध में जीआरपी ने मेरठ के संबंधित थाने में इसकी सूचना दी। वहां भी लड़की की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस बाबत जब लड़की के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर है। 

ADVERTISEMENT

इसके बाद उसे मेरठ ले जाया गया और लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया। ये रिपोर्ट तीन दिन पहले दर्ज हुई थी। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜