Model Tania Singh suicide Case: मशहूर मॉडल तान‍िया सिंह ने किया सुसाइड, ये IPL क्रिकेटर आया जांच के घेरे में!

ADVERTISEMENT

Model Tania Singh Suicide Case
Model Tania Singh Suicide Case
social share
google news

Model Tania Singh Suicide Case: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma IPL Cricketer) और मॉडल तान‍िया सिंह (Model Taniya singh) के बीच क्या रिश्ता था? इसकी जांच चल रही है। 

ये वाक्या सूरत में हुआ था। तानिया ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया। ये घटना 19 फरवरी की देर रात हुई थी। मरने से पहले मॉडल तान‍िया सिंह (Model Taniya singh) ने खिलाड़ी अभिषेक को कॉल की थी। लिहाजा पुलिस ने प्लेयर अभिषेक से लंबी पूछताछ के लिए उसे समन भेजा है। कॉल के बाद ही उसने खुदकुशी कर ली थी।

जांच में यह बात भी सामने आई कि तान‍िया और अभिषेक पिछले कुछ समय से संपर्क में नहीं थे, लेकिन आखिरी बार दोनों के बीच क्या बात हुई थी, ये जानने का पुलिस प्रयास कर रही है। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

तान‍िया देर रात घर लौटी थी और उसके बाद उसने अपनी जान ले ली।

पुलिस को पूरे मामले की इत्तिल दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।  

ADVERTISEMENT

वो पिछले डेढ़-दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थी। वो किस बात को लेकर टेंशन में थी, इसकी जांच जारी है। 

ADVERTISEMENT

मॉडल सुसाइड मामले में क्रिकेटर से सूरत वेसू पुलिस पूछताछ करेगी। क्रिकेटर छह महीने से तान्या के संपर्क में था।

कौन है तान्या?

तान्या का परिवार राजस्थान का रहने वाला है। अभी वो सूरत स्थित वेसु स्टार गैलेक्सी के पास हैप्पी एलिगेंस सेक्टर-बी में अपने पिता रामेश्वर सिंह पांडेसरा के साथ रहती थी। उसके पिता जीआईडीसी में एक मिल में काम करते हैं। तान्या का एक भाई भी है, जो कनाडा में रहता है। यहां रामेश्वर सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। रामेश्वर सिंह की पत्नी शादी में जयपुर गयी थी। जब ये वाक्या हुआ, वो अपनी बेटी के साथ घर में मौजूद थे। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT