Manipur : असम राइफल्स के जवान ने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या की
Manipur Crime : मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली।
ADVERTISEMENT

Crime : सांकेतिक फोटो
Manipur News : मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना में कम से कम छह जवान घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को साजिक तमपक इलाके में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाने के बाद खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।
मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘...इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है और उनकी ‘‘हालत स्थिर’’ बतायी गयी है।
ADVERTISEMENT
