महाराष्ट्र: नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से भगाने के आरोप में महिला गिरफ्तार
बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कथित तौर पर घर भगाने और फिर उसे अपने घर में रखने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है।
ADVERTISEMENT

Maharashtra Crime News: बिहार की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कथित तौर पर घर भगाने और फिर उसे अपने घर में रखने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 43 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि मुंब्रा निवासी आरोपी नाज गोलंदाज ने सोशल मीडिया पर बिहार के भोजपुर जिले की लड़की से दोस्ती की। 17 मार्च को लड़की अपने घर से सहेली से मिलने की बात कहकर निकली और वह मुंबई के पास स्थित मुंब्रा पहुंच गई। इसके बाद वह नाज के घर में रहने लगी।
लड़की के माता-पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने जांच शुरू की तो उसके नाज के घर में होने का पता चला।
ADVERTISEMENT
अधिकारी ने कहा कि नाज पर आरोप है कि वह लड़की की शादी अपने एक रिश्तेदार से कराने की योजना बना रही थी। उन्होंने कहा कि नाज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366-ए (नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त) के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके तहत अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।
ADVERTISEMENT
