Dhananjay Munde : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे कार हादसे में घायल
Dhananjay Munde Accident : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे कार दुर्घटना में मामूली रूप से घायल
ADVERTISEMENT

Dhananjay Munde Accident News : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे की कार बुधवार आधी रात के बाद परली शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनके सीने में मामूली चोट आई। पूर्व मंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

मुंडे के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि यह घटना परली (बीड जिले में) के पास देर रात करीब 12.30 बजे हुई। उस दौरान कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था। राकांपा विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र परली में अपने दैनिक कार्यक्रमों और बैठकों के बाद लौट रहे थे। मुंडे के सीने में मामूली चोट आई है। ट्वीट में कहा गया है कि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
ADVERTISEMENT
