दोस्ती, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार, नवी मुंबई में महिला से रेप, एक साल तक किया बलात्कार

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Maharashtra Crime: नवी मुंबई में रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला से रेप ही नहीं किया गया बल्कि ब्लैकमेलिंग की गई। नवी मुंबई की 25 वर्षीय एक महिला को ब्लैकमेल कर उससे बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। 

नवी मुंबई में रेप का चौंकाने वाला मामला

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कामोठे पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला बृहन्मुंबई नगर निगम में काम करती है, जबकि पुरुष अहमदनगर का निवासी है। आरोप है कि दोस्ती के जाल में फंसाकर महिला के साथ कई बार रेप किया गया। 

दोस्ती के जाल में फंसाकर बलात्कार

उन्होंने कहा ''शिकायत के अनुसार, पुरुष और महिला के बीच दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी ने अक्टूबर 2022 से इस साल जनवरी के बीच कई बार महिला के साथ बलात्कार किया।'' अधिकारी ने कहा 'उसने उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। हमने शनिवार को बलात्कार का मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।'

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...