मुंबई में पाजामे के नाड़े से गला घोंट कर हत्या, पुरानी दुश्मनी का लिया खूनी बदला, दो आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मुंबई में पुलिस ने पुरानी दुश्मनी के चलते एक ठेला चालक की पाजामे की डोरी से गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

Maharashtra Crime: मुंबई में पुलिस ने पुरानी दुश्मनी के चलते एक ठेला चालक की पाजामे की डोरी से गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोकमान्य तिलक (एलटी) मार्ग पुलिस को शनिवार को दक्षिण मुंबई के धनजी स्ट्रीट पर एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली थी।
पाजामे की डोरी से गला घोंटकर हत्या
पुलिस अफसरों ने बताया कि पुलिस उस व्यक्ति को पास के जीटी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान विजय मंडल के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि विजय की मौत गला घोंट देने से हुई है।
ADVERTISEMENT
पुरानी दुश्मनी का लिया खूनी बदला
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में प्रदीप मंडल और सूरज प्रमाणिक को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने विजय का गला घोंटने की बात कबूल की। अधिकारी ने कहा कि प्रदीप और सूरज ने पुरानी दुश्मनी को लेकर विजय की हत्या की । उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
